किसानों की मौत का सौदा करते है शिवराज : अरुण यादव

भोपाल,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने राजधानी भोपाल स्थित टीटी नगर दशहरा मैदान पर आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को मूर्ख बना रही है। किसानों की स्थिति बुरी है इसलिए किसानों ने प्रदेश में आंदोलन किया ,आंदोलन के दौरान किसानों को गोलियों से भून दिया। किसानों के मारे जाने के बाद मुख्यमंत्री किसानों की मौत का सौदा करते है, एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया। सरकार किसानों को छल रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आगे बढ़ कर किसानों की मदद की है।
यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हज़ार करोड़ का कर्ज माफ किया। मंदसौर घटना पर प्राधनमंत्री ने किसानों के लिए दो शब्द नहीं कहे, प्राधनमंत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो खिंचवाते रहे, लेकिन उन्हें किसानों की कोई चिंता नही है। 17 जून को मा नर्मदा के तट पर किसान महासम्मेलन करेंगे। कांग्रेस हर दम किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर कोंग्रेस सांसद  विवेक तन्खा ने कहा कि हम ऐसे लोगों से लड़ रहे हैं जो सामंत हो गए हैं,चुनाव लड़ना सीख गए हैं, झूठे केस में फसाना सीख गए हैं, इसके लिए किसी कानूनी ज्ञान की जरूरत नहीं है, यदि कोई किसी को गोली मरता है तो धारा 302 का केस दर्ज हो जाता है।
पुलिस को विशेष अधिकार होते हैं कि वे एडीएम, कलेक्टर से अनुमति लेकर हवाई फायरिंग, कमर के नीचे या सेल्फ डिफेंस में अधिकारी के निर्देश पर गोली चला सकते हैं। आज तक आरोपियों के खिसाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए, यदि गोली आत्मरक्षा के लिए चलाई गई तो इसका निर्णय कोर्ट को करना है,कांग्रेस इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएगी। यहां का एडमिनिस्ट्रेशन कोलैप्स हो गया है। पुलिस का रिफार्म सुप्रीम कोर्ट के माध्यम जे कराएंगे। हमें सरकार ही नही बनाना है, स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार करना है। सिस्टम ठीक करने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि यहां बैठे सब लोगों पर केस लग सकता है,लेकिन डरना नही है,हमे मुकाबला करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *