मुख्यमंत्री को सदबुद्धि, शांति, बहाली व मृत किसानों की आत्मशांति के लिये कांग्रेस ने किया यज्ञ

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा जिला स्तर पर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि, प्रदेश म शांति बहाली एवं मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किये गये। इसी तारतम्य में राजधानी के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर के समक्ष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान पार्टी के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी थे, जिन्होंने पूरे विधि विधान और मंत्रोचारण के साथ हवन-पूजन (यज्ञ) संपन्न कराया।
इस अवसर पर सर्वपूर्व महापौर दीपचंद यादव, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, प्रवक्ता रवि सक्सेना, श्रीमती विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्व, प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव, सचिव सै. साजिद अली, ननि नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, भूपेन्द्र गुप्ता, जैरी पॉल, मिर्जा नूर बेग, विजय चौधरी, कृष्णा घाड़गे, गिरीश शर्मा, रईसा मलिक, गीता मिश्रा, बी.एस. शर्मा, राखी परमार, बलवंतसिंह शाक्य, आनंद तारण, फिरोज खान, मुईनउद्ीन सिद्वीकी, राहुल राठौर, सीमा कटकवार, प्रेम यादव, दिनेश साहू, रामशरणसिंह राणा, धर्मेन्द्र राय, उदयवीरसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *