मप्र में पांच आईएएस और तीन आईपीएस के तबादले

भोपाल,मध्यप्रदेश सरकार ने गुरूवार को भाप्रसे के पांच और भापुसे के तीन अधिकारियों के स्थानान्तरण किये हैं। ओ.पी. त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मंदसौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नीमच को पुलिस अधीक्षक मंदसौर और तुषारकांत विद्यार्थी पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल को पुलिस अधीक्षक नीमच के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार ाज्य शासन द्वारा 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। जिसके मुताबिक स्वतंत्र कुमार सिंह कलेक्टर मंदसौर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन और ओमप्रकाश श्रीवास्तव कलेक्टर शिवपुरी को कलेक्टर मंदसौर बनाया गया है। जबकि श्रीमती तन्वी सुन्दि्रयाल अपर प्रबंध संचालक म.प्र.पर्यटन विकास निगम एवं अपर प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड को कलेक्टर रतलाम, तरूण राठी उप सचिव खनिज विभाग को कलेक्टर शिवपुरी और कौशलेन्द्र विक्रम सिंह आयुक्त नगरपालिक निगम सागर को कलेक्टर नीमच के पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *