800 फीट की ऊंचाई, रस्सी पर चला और बनाया ये रिकॉर्ड

बर्न, स्विट्जरलैंड के निवासी सैमुएल वोलेरी ने स्लैकलाइनिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। स्लैकलाइनिंग एक ऐसा खेल है जिसमें व्यक्ति दो जगहों के बीच बंधी रस्सियों पर चलता है। सैमुएल ने यह रिकॉर्ड 800 फीट की ऊंचाई पर दो जगहों के बीच 4000 फीट का सफर तय कर के बनाया। उन्होंने यह कारनामा पूर्वी तुर्की के मलाटया पहाड़ी वाले इलाके में किया। इस काम में वोलेरी को 74 मिनट का समय लगा। वोलेरी ने यह रिकॉर्ड 14 मई को ही बना लिया था, पर इसकी तस्वीरें मंगलवार को सोशल मीडिया में आईं। सैमुएल ने अपने पहले ही प्रयास में सबसे लंबी स्लैकलाइन का रिकॉर्ड बनाया। इतनी ऊंचाई पर चलते हुए भी वो ज़रा भी चिंतित नहीं दिखे. वो बिलकुल आराम से म्यूजिक सुनते रहे और आराम से रस्सी पर चलते हुए 4000 फीट का सफर पूरा किया। वोलेरी ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। वो हर सप्ताह10 से 15 घंटे स्लैकलाइन पर चलते थे और कई तरह के व्यायाम भी करते थे ताकि उन्हें रस्सी पर चलने में दिक्कत न हो। इस हैरतअंगेज सफर के दौरान सैमुएल बीच में रस्सी से फिसल भी गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दुबारा अपना सफर शुरू किया और विश्व रिकॉर्ड बना डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *