सम्पत्ति कर नहीं भरना महंगा पड़ा : वसूली हेतु कार कुर्क की

इंदौर, कल मई माह की आखिरी तारीख में नगर निगम ने सम्पत्तिकर की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाया। जिन बकायादारों ने सम्पत्तिकर जमा नहीं कराया थ उनकी सम्पत्ति कुर्क की गई। एक बकायादार को सम्पत्तिकर नहीं भरना महंगा पड़ा। अधिकारी ने सम्पत्तिकर वसूलने के लिए उसकी कार कुर्क कर जब्त कर ली।
कल वार्ड ६४ में शिवकृपा कालोनी में नगर निगम की टीम सम्पत्तिकर की वसूली के लिए पहुंची। जितेंद्र अरोरा (खाता नं. ७६८४९६००८) पर २ लाख १४ हजार ५३७ रूपए सम्पत्तिकर बाकी था। कई बार नोटिस देने के बावजूद ये सम्पत्तिकर जमा नहीं कर रहे थे। आखिरकार कल एआरओ हरिसिंह चौहान और झोनल अधिकारी शांतिलाल यादव के नेतृत्व में कार कुर्क कर जब्ती कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *