प्रेम सिंह पंचतत्व मे विलीन, अत्येष्टि मे शामिल हुये मुख्यमंत्री

सतना, सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र के विधायक प्रेम सिंह के पार्थिव देह की मंगलवार की प्रात: उनके गृह ग्राम बरौधा मे बडे देव मंदिर के समीप वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अत्येष्टि की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अत्येष्टि स्थल बरौधा पहुचकर विधायक स्वर्गीय प्रेम सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
अपनी शोक संवेदना ब्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साफ स्वच्छ बेदाग छवि के धनी श्री प्रेम सिंह जीवन पर्यतं जनता की सेवा कार्य मे लगे रहे और सेवा करते-करते ही दुनिया से चले गये। उन्होने कहा कि उनके निधन से ना केवल चित्रकूट बल्कि सतना जिले मे राजनीतिक शून्यता पैदा हुई है उसे आसानी से भरा नही जा सकेगा। मैने ब्यक्तिगत रूप से अपना साथी खोया है। स्वर्गीय प्रेम सिंह को प्रदेश की साढे सात करोड जनता के साथ अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हू। बरौंधा पहुचकर विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ० राजेन्द्र कुमार सिंह, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भी स्व० प्रेम सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, खजुराहो सांसद नागेन्द्र सिंह, विधायक शंकरलाल तिवारी, नारायण त्रिपाठी, यादवेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह गुढ, पूर्व मंत्री सईद अहमद, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, डी०आई०जी० आर०पी०सिंह, कलेक्टर नरेश पाल, एडिशनल एस०पी० रामेश्वर यादव, सी०ई०ओ० जिला पंचायत अनूप कुमार सिंह सहित बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री के प्लेन से सतना हवाई पट्टी पहुचने पर कमिश्नर रीवा एस०के०पाल, आई०जी० आशुतोष राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियो ने उनकी अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *