बुलंदशहर, दिल्ली से सटे जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर एक परिवार की महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप की घटना के बाद यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। इस घटना ने पूरी तरह से सियासी रंग ले लिया है। सपा नेताओं के पीड़िताओं से मिलने के बाद आज केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा पीड़ित परिवार से मिले। जेवर-बुलंदशहर रोड पर लूट, हत्या और महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में जबरदस्त राजनीति रंग ले लिया है।
-क्या है मामला
राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों का तांता शुक्रवार शाम तक घर और घटनास्थल पर लगा रहा। पीड़ित पक्ष के अब तक तीन बार बयान बदलने से पुलिस भी भौचक्की है। मौके पर बिसाहड़ा कांड से संबंद्ध कई लोगों की आवाजाही भी दो दिनों से देखी गई। पीड़ितों के पल-पल बदलते बयान कुछ हद तक राजनीति से प्रेरित होने का इशारा भी कर रहे हैं। आग की तरह देशभर में मामले की सूचना फैलने पर ही कई पार्टी नेताओं का जमावड़ा पीड़ितों के घर और घटनास्थल पर लगने लगा। जहां कांग्रेस पार्टी से राजबब्बर पहुंचे थे। सुबह पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे कमाल अख्तर, सांसद सुरेंद्र नागर, फकीरचंद नागर समेत बड़ी संख्या नेता पहुंचे। वहीं, भाजपा से स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वह शुक्रवार दोपहर भी पीड़ितों से मिले है।
जेवर गैंगरेप- पीड़ित परिवार से मिले महेश शर्मा, न्याय का दिलाया भरोसा
