दुर्लभ कछुए को आलिया ने विदाई दी

मुंबई,अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दहानू फॉरेस्ट डिवीज़न सेंटर में जाकर ‘क्वीन’ को फिर से समुद्र में छोड़ दिया। यह क्वीन कोई और नहीं बल्कि एक समुद्री कछुआ है। आलिया ने कहा कि मुझे क्वीन एक मछुआरे के जाल में बड़ी ही बुरी हालत में मिली थी। हमें अपने आसपास के वातावरण का ख्याल रखना चाहिए और प्लास्टिक तथा अन्य हानिकारक वस्तुओं का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। हम इस दुनिया में तबतक ही रह सकते हैं, जबतक दुसरे पशु-पक्षी हमारे आसपास मौजूद हैं।
क्वीन को बचाने के लिए आलिया की मदद की डॉक्टर दिनेश विनहरकर और उनकी एनजीओ वाइल्डलाइफ कंज़रवेशन एंड एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन ने। यह एनजीओ काफी समय से दहानू फॉरेस्ट डिवीज़न के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में पशु-पक्षियों की रक्षा कर रहा है। क्वीन को रिहा करते समय आलिया ने डॉक्टर दिनेश विनहरकर और उनकी एनजीओ का भी शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *