केजरीवाल की कॉलर पकड़ कर ले जाऊंगा तिहाड़ जेल-कपिल

नई दिल्ली,दिल्ली की आम आदमी सरकार में मंत्री पद बाहर किए गए कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप मढ़े हैं। रविवार को वे सबूतों के साथ प्रेस कांफेंस में आए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास इतनी प्रमाण है कि मैं अरविंद केजरीवल का कॉलर पकड़ कर ले तिहाड़ जेल ले जाऊंगा। कपिल ने अरविंद केजरीवाल को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का खिताब दे डाला। कपिल ने कहा कि केजरीवाल ने देश के साथ धोखा दिया है। चंदे के नाम पर देश का सबसे बड़ा घोटाला किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह सोमवार को सारे दस्तावेज सीबीआइ को सुपुर्द करेंगे। अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल ने पर्दे के पीछे कई काले कारनामे किए हैं। इसी के साथ आप विधायक ने कहा कि वह सोमवार को ११ बजे जाकर अरविंद केजरीवाल के कारनामे का काला चिट्ठा सीबीआई के सामने रखेंगे। उन्होंने इस दौरान जुमला बोला-अब तो ये स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है। कपिल ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो दिखाया, जिसमें वह पारदर्शिता का बात कर रहे हैं।
फंड का आंकड़ा किया सार्वजनिक
कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का २०१३-१४ का फंडिंग को लेकर आंकड़ा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि इसमें २५ करोड़ रुपये का फंड छिपाया गया, चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी गई। केजरी ने बहुत सारे घोटाले किए हैं । फर्जी कंपनी बनाई गईं। मोहल्ला कलीनिक में बहुत बड़ा घपला किया गया है। उन्होंने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि पहले साल केजरीवाल ने चंदे के २५ करोड़ छिपाए। उसके बाद भी चुनाव आयोग से तथ्य लगातार छुपाए गए। कपिल मिश्रा ने खुलासा किया कि रात के १२ बजे आधा द़र्जन कंपनियां एक साथ आप को चंदा देती हैं। कुल २ करोड़ रुपया पार्टी को चंदा दिया गया।
विधायक पर भी आरोप
मिश्रा ने कहा कि लोग समझ सकते हैं ये एक बड़ा हवाला है। आप के विधायक शिवचरण गोयल भी इस घपले में शामिल रहे हैं। उन्होंने शपथ पत्र में झूठ बोला है। जानकारी छिपाई गई हैं जिनसे आप ने गलत तरीके से चंदा लिया। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस मामले में सुशील कुमार गुप्ता का भी नाम आया है। सुशील कुमार गुप्ता आप विधायक शिव चरण गोयल से मिले हुए हैं। आप विधायक नरेश यादव का नाम आया है। इनकी पत्नी के नाम से इन कंपनियों में पैसा लगाया गया है।
कपिल मिश्रा के आरोप
-फर्जी कंपनियों ने २ करोड़ रुपये चंदे के रूप में दिए।
-कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का बैंक खाता दिखाया।
-ये कंपनियां अरविंद केजरीवाल के करीबियों की थीं।
-हवाला के जरिये विदेश से आया चंदे के रूप में पैसा।
– तीन साल तक ब्लैक मनी को व्हाइट करके दिखाया।
-पत्रकार वार्ता में विधायक शिव चरण गोयल का नाम लिया। उन्हें भी इन कंपनियों से जुड़ा बताया।
-गोयल की कंपनी के निदेशक रहे दीपक अग्रवाल इन फर्जी कंपनियों के निदेशक हैं।
-कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील कुमार गुप्ता ने गोयल को दिए थे २ करोड़।
-यही पैसे फर्जी कंपनियों ने आप को ट्रान्सफर किया।
-२०१४-१५ और २०१५-१६ में भी पैसे की जानकारी छिपाई गई।
-चुनाव आयोग के साथ आयकर विभाग को भी गलत जानकारी दी गई।
-चुनाव आयोग को पार्टी के खाते की गलत जानकारी दी गई। २५ करोड़ रुपये छिपाए गए।
-नील नाम के शख्स ने की दस्तावेज जुटाने में मदद। वो भी पीसी में साथ हैं।
– पार्टी के चंदे के जरिये काले धन को स़फेद किया गया।
-एक्सिस बैंक के जरिये किया गया पैसे का बड़ा लेन-देन।
– एक साथ १६ कंपनियों ने रात १२ बजे पैसे पार्टी को ट्रांसफर किए।
– सभी कंपनियों का चार्टर्ड अकॉउंटेंट एक ही है।
ये भाजपा की जुबान है : आप
कपिल मिश्रा के बाद अब आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि कपिल मिश्रा भाजपा की जुबान बोल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *