कृषि विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे जैविक धान उत्पादन

जबलपुर,विगत दिवस जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में कुलपति प्रो.व्ही.एस.तोमर, अधिष्ठाता कृषि संकाय, डॉ.पी.के. मिश्रा, संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. पी.के. बिसेन, संचालक अनुसंधान सेवायें, डॉ. धीनेन्द्र खरे एवं अधिष्ठाता खरे एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. व्ही.के. प्यासी के मार्गदर्शन में वैसम्पस साक्षात्कार संपन्न हुआ। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. अनय रावत के द्वारा आयोजित दावत फुड लिमिटेड, भोपाल द्वारा कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिये विशेष वैसम्पस साक्षात्कार का आयोजन परियोजना अधिकारी के पद हेतु किया गया। कंपनी द्वारा प्रदेश में पहले से ही किसानों की सहकारी संस्थाओं के द्वारा ‘‘सुगंधित धान’’ बासमती का उत्पादन किया जा रहा है। इस वर्ष से कंपनी द्वारा प्रदेश के धान बाहुल्य क्षेत्रों में भी जैविक धान का उत्पादन लिया जा रहा है। कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को उन्नत धान उत्पादन कार्यकमों में परियोजना अधिकारी के रुप में नियुक्त किया जायेगा। साक्षातकार में रीवा, टीकमगढ़ एवं जबलपुर कृषि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। साक्षात्कार में सहायक छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. अनय रावत, कंपनी के कृषि विपणन प्रमुख विवेक ओमकार भी उपस्थित थे।
साक्षात्कार कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण के शैलेन्द्र रजक, एस.पी. त्रिपाठी, यशवंत सिंह राजपूत एवं दिनेश मसीह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *