कांग्रेसजनों ने याद किया बाबा साहब को

भोपाल,डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126 वीं वर्ष जयंती पर शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों द्वारा डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पूर्व कांग्रेसजनों द्वारा बोर्ड आफिस चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें आदरांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन भारतीय समाज में सुधार के लिए समर्पित रहा है। अस्पृश्यों तथा दलितों के मसीहा के रूप में उन्होंने दलित वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए एक सुस्पष्ट मार्ग प्रशस्त कराया था। दलितों पर होने वाले अत्याचार, शोषण, अन्याय तथा अपमान से संघर्ष करने की शक्ति दी। वे सामाजिक प्रताड़ना से बहुत दुःखी थे। उन्होंने दलित वर्ग पर होने वाले अन्याय का ही विरोध नहीं किया, अपितु उनमें आत्म-गौरव, स्वावलम्बन, आत्मविश्वास, आत्म सुधार तथा आत्म विश्लेषण करने की शक्ति भी प्रदान की। शिक्षित बनो, संगठित रहे, संघर्ष करो के सिद्वंात को अपनाकर दलित उद्वार के लिए उनके द्वारा किए गये प्रयास किसी भी दृष्टिकोण से आधुनिक भारत के निर्माण में भुलाये नहीं जा सकते। उनकी अपार सोच-समझ के कारण की कांग्रेस का संविधान देश का संविधान बना, जिस पर पूरी दुनिया गर्व महसूस करती है।
कांग्रेस नेताओं ने आज की विषम परिस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग (भाजपा) नफरत की बुनियादों पर एक-दूसरों को लड़ाने का काम कर रहे हैं, उनसे हमें सावधान रहना होगा, कमी हमारे अंदर भी हैं, हमें खुद को समर्थ और सक्षम बनाने की आवश्यकता है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में इंदिरा गांधी शताब्दी वर्ष के संयोजक महेश जोशी, उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, प्रदेश कांर्ग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष पी.सी. शर्मा, शशि राजपूत, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, श्रीमती विभा पटेल, संगीता शर्मा, पूर्व महापौर दीपचंद यादव,  एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *