मास्को,कभी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हम सफर रही ल्यूडमिला पुतिन ने अब अपने से करीब 20 साल छोटे युवक से विवाह रचा लिया है। वह करीब तीन दशक तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की धर्म पत्नी रहीं।
पुतिन से ल्यूडमिला की मुलाकात लेनिनग्राद में होने के बाद 1983 में दोनों ने शादी कर ली थी। उसके बाद दोनों लोग पूर्वी जर्मनी चले गए थे।
कहा जाता है,वहां उनके पति केजीबी के लिए जासूसी किया करते थे। पर आयरन कर्टेन ध्वस्त हो जाने पर वह दोनों स्वदेश वापस आ गए। फिर घर वापसी के बाद पुतिन का नया अचतार सबके सामने आया।
इधर रूस लौटने के बाद व्लादिमीर पुतिन के साथ ल्यूडमिला कम ही दिखाई दी। रूसी मीडिया में फैली अफवाहों के अनुसार उन्होंने खुद को एक मोनेस्ट्री तक सीमित कर लिया था। दोनों ने तलाक की घोषणा भी बेहद नाटकीय अंदाज में की जब जून में दोनों एक नृत्यनाटिका साथ में देख रहे थे,तभी उसके इंटरवेल के समय पत्रकारों के सामने दोनों ने इसकी घोषणा की।
उसके बाद से रूस के लोगों ने ल्यूडमिला के बारे में बहुत कम ही सुना। पुतिन के प्रेस सचिव उनकी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार करते रहे वहीं रूसी राष्ट्रपति को लेकर बनाई गई क्रेमलिन की डॉक्यूमेंट्री में से भी उनका हर जिक्र हटा दिया गया। लेकिन कई आम लोग यह जानने को उत्सुक रहे कि आखिर उस महिला के साथ हुआ क्या जो शायद किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में पुतिन के सबसे ज्यादा करीब थी।
एक खबर के अनुसार अब, लगभग चार साल बाद ल्यूडमिला की जिंदगी से जुड़ी कुछ नई बातें सामने आई हैं। अब वह अपने नए पति जो उनसे उम्र में 20 साल के छोटे हैं, उनके साथ एक यूरोपीय विला में एक भव्य जीवन की योजना बना रही हैं।