रेपो रेट में नहीं किया आरबीआई ने परिवर्तन

मुंबई, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरूवार को रेपो रेट जारी कर दिए हैं। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट को पहले के समान 6.25 प्रतिशत पर ही रखा गया है। उधर,रिवर्स रेपो रेट को बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया गया है।
क्या है रेपो रेट
बैंक अपने काम के लिए कर्ज लेते है। एैसे में सभी बैंकों को आरबीआई से कर्ज लेना पड़ता हैं। रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहा जाता हैं। अगर बैंकों को सस्ते ब्याज पर पैसा मिलेगा तो वह लोगों को भी सस्ता लोन ले सकेगा जिसकी ब्याज दर कम होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *