खरगोन के हालात सामान्य होने लगे,पांच उपद्रवी पकड़े

खरगोन,शहर की रफ्तार अब फिर पहले की तरह सामान्य होना शुरू हो गई है। प्रशासन द्वारा रविवार सुबह से ही धारा 144 में ढील दी गई। जो अभी भी बरकरार है, आमजन पूर्व की भांति ही अपनी जरूरतों के सामानों की खरीददारी करने लगा।
उन क्षेत्रों में भी सामान्य स्थिति नजर आने लगी, जहां पर धारा 144 लगाई गई थी। पुलिस बल भी धारा 144 में दी गई ढील के अनुरूप ही स्थितियों पर नजर जमाए हुए है। पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती ने शहर के आम नागरिकों से पुन: शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद से अब तक सभी क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फु टेज एकत्रित कर लिए गए है। इन फु टेज को देखकर उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर सिंह ने कहा कि आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की जिला व पुलिस प्रशासन अपील करता है। 5 संदिग्ध उपद्रवियों को पकड़ा गया। इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *