भोपाल, शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा ‘‘होली मिलन समारोह’’ का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। ‘‘फाग गीतों और आर्केस्ट्रा’’ की धुन पर चले इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव पूरे समय उपस्थित रहे। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने यादव को तथा यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को परस्पर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाऐं दीं।
इस अवसर पर फाग मंडली ने होली नृत्य तथा महिला कांग्रेस के तत्वाधान में गायिका सुश्री राखी परमार एवं साथियों द्वारा आयोजित आर्केस्ट्रा के माध्यम से राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी लगाकर उनके साथ फोली की होली खेली गई, रंगारंग कार्यक्रम के साथ होली के गीतों पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमकर झूमे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ यादव ने भोज भी किया।
होली मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेरखान, महामंत्री श्रीमती सविता दीवान, डॉ. शशि राजपूत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, जीतू पटवारी, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, प्रवक्ता रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, श्रीमती विभा पटेल, ननि पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, ननि नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, मशर्रत शाहिद, अजय शाह, दीपचंद यादव, अवनीश भार्गव, दुर्गेश शर्मा, संगीता शर्मा, अंबिका पाठक, शाहवर आलम, आनंद तारण, गीता मिश्रा, ईश्वरसिंह चौहान सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला/शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।