फरीदाबाद,केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले का कहना है कि जाटों को आरक्षण देने से हरियाणा में दलितों पर होने वाले अत्याचार घटेंगे। उन्होंने कहा कि दलित समाज आरक्षण छोडऩे को तैयार है,लेकिन उसके पहले जाति व्यवस्था खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशों में आरक्षण के लिए आंदोलन होते रहते हैं,एैसे में जरूरी हो जाता है कि जाट,पटेल,मराठाओं को भी आरक्षण के दायरे में शामिल किया जाए। उन्होंने जाटों की पैरवी करते हुए कहा कि आरक्षण का बढ़ाकर 75 फीसदी कर देना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री पत्रकार-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दलितों पर अत्याचार सभी सरकारों में हुए हैं। पर अब समाज में परिवर्तन आ रहा है। विभिन्न समुदायों में बेटी और रोटी का संबंध तेजी से बढ़ रहा है। अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए उनका मंत्रालय एक लाख रुपये तक की मदद करता है। वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास की सोच पर चल रही है। इस मूलमंत्र से सभी वर्गों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी राजनीति में हैं तब तक प्रधानमंत्री मोदी को कोई खतरा नहीं है। आठवले ने डॉ. भीमराव जनसंदेश कार्यक्रम में भी शिरकत की।
75 % करो आरक्षण,जाटों को भी दो आरक्षण : आठवाले
