मोदी का दिल्ली में रोड शो,भाजपा दफ्तर में बैठक

नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में केसरिया आंधी के बाद भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार शाम 6 बजे पहुंचन पर बड़ा जश्र मनाया जाएगा। पार्टी में दोनों राज्यों की जीत के बाद से उत्साह है।
जिसे और पंख देने की कोशिश की जा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली में रोड शो का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है।
नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम हैं। जानकारी के अनुसार मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहे हैं। उससे पहले उनका रोड शो है। जिसमें कार्यकर्ता उनका महानायक की भांति स्वागत करेंगे।
आज सीएम के नामों पर चर्चा  संभव
रोड शो और कार्यकर्ताओं को मोदी के संबोधन के बीच आज शाम भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा होनी है। यूपी और उत्तराखंड जहां साफ बहुमत के साथ भाजपा की सरकारें बन रही हैं, वहां मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा की जा सकती है। क्योंकि वहां चुनाव के दौरान किसी को सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया था, इस लिए संभावना है कि संसदीय बोर्ड की तरफ से तय किए गए नाम पर पार्टी विधायक दल में चर्चा और सहमति का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *