मिडिल क्लास के सपने और गरीबों की मेहनत से 2022 तक बनेगा न्यू इंडिय़ा : मोदी

नई दिल्ली, उप्र और उत्तराखंड राज्यों में शानदार प्रदर्शन के साथ सरकार में लौटने की खुशी के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने विजन 2022 का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 2022 तक न्यू इंडिया बनाने की बात कही है।
उन्होंने कहा, 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे, हमारे पास 5 साल का वक्त है। यदि 125 करोड़ लोग हर साल एक नया संकल्प लेंगे,तो उसे पूरा कर आसानी से न्यू इंडिया बनाया जा सकता है। उनके भाषण गरीबों के बाद मिडिल क्लास की बात छाई रही। उन्होंने 65 फीसदी युवाओं,महिलाओं के सपने पूरे होन से न्यू इंडिया बनने की बात कही। उन्होंने कहा इसके लिए गरीबों की मेहनत और मिडिल क्लास के सपने काम आएंगे।
मोदी ने कहा इस चुनाव में कौन जीता,कौन हारा। इस दायरे में मैं नहीं सोच रहा, चुनाव विजय उनके लिए जनता का पवित्र आदेश है,उस आदेश को पूर्ण करने के लिए ईश्वर ने हमें जितनी क्षमता दी है, उसका पूरा उपयोग करते हुए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए।
मोदी ने कहा, कोई भी फल कितना ही ऊंचा हो, लेकिन जैसे ही फल लगते हैं, वह झुकने लग जाता है। प्रकृति हमें प्रेरणा देती है, जब फल लगे हैं तो झुकने का जिम्मा बनता है। सत्ता पद की शोभा का हिस्सा नहीं होती। सत्ता सेवा करने का अवसर होती है। इस मौके पर मोदी ने अटल-आडवाणी-कुशाभाई को याद करते हुए कहा कि इस बंपर जीत का श्रेय पार्टी के संस्थापकों और पुराने नेताओं को है। उन्होंने कहा कि हमारी 4-4 पीढिय़ां इस काम में खप गई अटल-आडवाणी, कुशाभाऊ,जनकृष्णमूर्ति जैसे लोगों ने इस विचार के बीज बोए पसीना बहाया तब यह वटवृक्ष बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *