US में अब भारतीय सिख को गोली मारी

वाशिंगटन,अमेरिका में भारतीयों को मारने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। नस्ली हमलों की कड़ी में शनिवार रात को एक सिख व्यक्ति को किसी अनजान से बंदूकधारी ने गोली मार दी है। गोली मारते वक्त वह अनजान शख्स तुम अपने देश वापस जाओ का नारा लगा रहा था।
इसके पहले कंसास में भारतीय इंजीनियर फिर भारतीय मूल के एक कारोबारी की हत्या की जा चुकी है। जिस सिख को गाली मारी गई है,वह वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर में रहता था। जिस समय उसे गोली मारी गई वह अपनी गाड़ी का काम कर रहा था। केंट पुलिस ने बताया है कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो रही थी, घायल सिख द्वारा ही पुलिस को बताया गया है कि गोली मारने वाला उससे अपने देश वापस जाने का कह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *