तेंदुए की हलचल, गाय का किया शिकार

इछावर, कनेरिया गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुअे की हलचल बनी हुई है। उसने बीती रात फिर एक पालतू गाय का गांव में घुसकर शिकार किया। तीन दिन में यह तीसरी घटना है जब तेंदुए ने किसी जानवर को अपना शिकार बनाया।
तेंदुए ने जिस गाय का शिकार किया वह कनेरिया के राम भरोस मीणा की थी जो ,अन्य मवेशियों के साथ ही घर के ही ग्वाड़े में बंधी थी तभी रात के वक्त तेंदुअे ने उसका शिकार किया। मवेशी के शोर मचाने पर रामभरोस का परिवार जब घर से बाहर आया तो उन्होंने देखा कि गाय तेंदुए के मूंह में दबी है. किसी प्रकार उन लोगों ने गाय को छुड़वाया तो लेकिन उसकी सांसे ज्यादा देर नहीं चल सकी। रामभरोस ने बताया कि तेंदुए ने तीन बार गाय को उठाकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने हर बार उसका प्रयास विफल कर दिया। ग्राम कनेरिया के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में तेंदुए का यह तीसरा शिकार है इससे पहले उस ने आवारा पशुओं को गांव के बाहर शिकार बनाया था. तेंदुए की लगातार बढ़ती आवाजाही से गांव के लोग दहशत में हैं। इस संबंध में डिप्टी रेंजर मुकेश ठाकुर ने बताया कि रात भर तेंदुए को वन विभाग द्वारा खोजने का प्रयास हुआ पर वह नहीं मिला. क्योंकि जमीन पथरीली है, इसीलिए पंजे के निशान भी ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *