मप्र का विकास सराहनीय :अनुपम खेर

धरमपुरी, नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये निकाली जा रही नमामि देवि नर्मदे-सेवा यात्रा में समर्थन देने के लिये बुधवार को धार जिले के धरमपुरी में जन-संवाद कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर तथा प्रसिद्ध संत स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज भी पहुँचे।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दूरभाष के जरिये सम्बोधित किया। उन्होंने अतिथियों द्वारा समर्थन देने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा नदी को संरक्षित करने के लिये यह अभियान शुरू किया गया है।
उधर,अनुपम खेर ने मध्यप्रदेश में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत तरक्की हुई है। प्रदेश में स्वच्छता अभियान का प्रभाव दिखायी दे रहा है। प्रदेश में सडक़ों का भी बेहतर जाल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नर्मदा नदी को संरक्षित करने के लिये अनूठा अभियान प्रारंभ किया है। यह अभियान अपने उद्देश्यों की अवश्य पूर्ति करेगा। खेर ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ अभियान भी सफलता से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के कारण आज भी देश विश्वगुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *