पंचकुइयां मार्ग का नाम अब अहिल्याबाई होल्कर हुआ

नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में पंचकुइयां रोड का नाम बदलकर अब मालवांचल की गौरव लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर कर दिया गया है। इसका निर्णय दिल्ली नगर निगम की बैठक में किया गया, पंचकुइयां मार्ग कनॉट प्लेस से लिंक रोड की ओर जाता है,जो अब ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर’ मार्ग कहलाया करेगा। नाम बदलने के साथ ही 27 फरवरी की दोपहर नेहरू बाजार/पंचकुइयां रोड चौराहे पर ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम का शिलापट का अनावरण भी कर दिया गया है। लोक सभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने इसके लिए सांसद मीनाक्षी लेखी को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *