बड़ोदरा, देश में सबसे बड़ा गरबा का आयोजन बड़ोदरा में होता है। यहां पर 35000 लोग डांडिया करने के लिए एकत्रित होते हैं। इस डांडिया में शामिल होने के लिए चीन जर्मनी और फ्रांस से भी बड़ी संख्या में युवा युवती भाग लेते हैं। इसमें लगभग 10000 लोग डांडिया देखने के लिए शामिल होते हैं।
पिछले 31 सालों से नवरात्रि पर यूनाइटेड वे संस्था इसका आयोजन करती है। इस आयोजन में परंपरागत ड्रेस पर ही गरबा किया जा सकता है। इसके लिए पहले से ही आयोजन में भाग लेने वाले लोग केडिया- धोती ओर महिलाएं चनिया- चोली में गरबा करती हैं। इन कपड़ों में कढ़ाई और बुनाई भी एक सी होती है।
आयोजन स्थल पर 25000 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है। रोशनी के लिए 24 बड़े हैलोजन टावर इस बार लगाए गए हैं। यहां पर रंग बिरंगी सैकड़ों लाइट लगी हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्र आयोजन में 24 घंटे के अंदर सभी सीजनल पास बुक हो गये। 1 पास की कीमत 3500 रुपए रखी गई है। इस आयोजन में करीब 3 करोड़ का खर्च आयोजन समिति करती है।