मुंबई,टेक शेयरों की जोरदार पिटाई से अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली है। टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए 7 साल का सबसे खराब दिन रहा। वहीं डाओ जोंस में 8 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल बाजारों पर ब्याज दरों में तेज उछाल का दबाव है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड ने 7 साल की नई ऊंचाई छुई है। बुधवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 832 अंक की गिरावट के साथ 25,599 के स्तर पर बंद हुआ है। नैस्डैक 316 अंक गिरकर 7,422 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 95 अंक की कमजोरी के साथ 2,785.7 के स्तर पर बंद हुआ है।