संस्कारधानी हुई शर्मसार रिश्ते के नाना ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

जबलपुर, रिश्तों को तार-तार करने वाला एक वाकया सामने आया है। जिसमें रिश्ते में लगने वाले नाना ने छह साल की बच्ची के साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जिसे कोतवाली पुलिस ने सिवनी से गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिदयाल सौंधिया उर्फ सुन्नू उम्र 45 वर्ष अकेला रहता था। जो पहले बस ड्रायवर था। पिछले कुछ दिनों से वह यहीं बैठा हुआ था। उसके घर के पास ही उसकी मुंहबोली बेटी भी रहती थी। जिसकी एक छह साल की मासूम बेटी भी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची मां के पास थी। मां पापड़ तलने लगी तो बच्ची घर के बाहर निकल गई। जहां रिश्ते में नाना लगने वाला शनिदयाल उसे अपने साथ ले गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
बच्ची की तलाश शुरू
मां ने बाहर निकलकर देखा तो उसकी बेटी गायब थी। जिसका पता लगाते हुए वह शनिदयाल के घर पहुंची। जिससे वह घबरा गया। मौके पर बच्ची ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब वह मां के साथ घर पहुंची तो उसने नाना की करतूत बता दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन करके घटनाक्रम की जानकारी दी।
जमा हो गए लोग
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। आरोपी के घर पहुंचे तो वह वहां नहीं था। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग बच्ची को देर रात 12 बजे थाने लेकर गए जहां आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भिजवाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सिवनी में मिला आरोपी
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद शनिदयाल सौंंधिया मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी लोकेशन का पता लगाया। पता चला कि वह सिवनी जिले में है। सिवनी पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस का एक दल आरोपी को लेने के लिए सिवनी रवाना हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *