कांग्रेस न तो किसान की और न ही देश की सुरक्षा कर सकती है – अमित शाह

नागौर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के नागौर जिले में एक किसान सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘कांग्रेस न तो किसान की और न ही देश की सुरक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को कांग्रेस लागू नहीं कर सकती।
शाह ने किसानों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास केवल भाजपा कर सकती है। शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने इस संदर्भ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा रबी एवं खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा,‘‘किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की आदत है। भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्पित है और उसने उनके लिए काम किया है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। केवल भाजपा ही यह कर सकती है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि वह (राहुल) जानते भी हैं कि रबी की फसल कब होती है खरीफ की फसल कब बोई जाती है। शाह ने कहा,‘‘ जब सीमा पर हमारे जवानों के सिर काटे गए तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुप रहे लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में उरी हमला हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला किया।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं हैं हमें उन्हें हकीकत में बदलना आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *