पेरिस,फ्रांस में जारी फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप में इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच हुए प्री-क्वॉर्टर फाइनल में लॉरेन हेम्प के द्वारा लगाया एक अनोखा गोल देखा गया है। इसमें हेम्स गेंद को गोल की ओर लेकर बढ़ रही थीं। तभी पोस्ट से कुछ ही कदम दूर विपक्षी टीम की गोलकीपर एमिली अल्वाराडो से टकराकर वह नीचे गेंद पर गिर जाती हैं। इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि गेंद सीधे गोल पोस्ट में चली जाती है। जब हेम्प नीचे गिरती हैं तो गेंद पर दबाव पड़ता है और वह गोल पोस्ट की ओर उछल जाता है, जहां उसे रोकने के लिए कोई होता ही नहीं है। गेंद को इस तरह पोस्ट में जाता देख उनके साथियों के अलावा विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी हैरान हो जाते हैं। यह मुकाबला सैंट मालो स्टेड मार्विले में खेला गया, जहां हेम्प की हैटट्रिक से इंग्लैंड ने मेक्सिको को 6-1 से हराया। क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना अब हॉलैंड से होगा।