तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल,पाटन के जलोंद गांव में दहशत

जबलपुर,पाटन के जलोंद गांव में एक तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट विभाग के लोग मौके पर पंहुचे और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की पर तेंदुआ उछलकर भाग गया। बताया गया है कि आक्रामक तेंदुए ने वन विभाग के अमले पर भी हमला करने का प्रयास किया। इस बीच संसाधनों से लेस वन विभाग के अमले ने अपना बचाव किया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम पाटन से 15 किलो मीटर अंदर जालोंद गांव में एक तेंदुआ जमकर खुंखार हो गया। उसके बाद उसने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे लगने से ग्रामीण के माथे और गाल में चोट आई है, पाटन स्वास्थ्य केन्द्र में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। बताया गया है कि आसपास के जंगलों से भटककर आया तेंदुआ दाना-पानी के जुगाड़ में खुंखर हो गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यह समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ उछलकर भाग गया। बताया गया है कि तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर भी हमले की कोशिश की। देर शाम तेंदुए को पकड़ने की कवायत जारी थी। अंधेरा हो जाने के बाद ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई और वन विभाग की टीम जंगल व आसपास के खेतों में तेंदुए को सर्च करती रही। वन विभाग की टीम के साथ पुलिस की अमला भी मौजूद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. एसआर नरबरिया ने बताया कि पुलिस वन विभाग की टीम का सहयोग कर रही है। घायल ग्रामीण की हालत ठीक है उसका इलाज कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *