रांची में एक ही परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

रांची,दिल्‍ली के बुराड़ी जैसे मामले में झारखंड की राजधानी रांची के कांके इलाके के बोड़या में एक ही परिवार के सात लोगों ने संदिग्ध परिस्थिति में आत्महत्या कर ली है। उनके शव किराए के मकान से बरामद किए गए हैं। मरने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी अनीश गुप्ता के मुताबिक शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। यह परिवार भीषण आर्थिक संकट झेल रहा था। वह पिछले कई महीनों से मकान का किराया भी नहीं चुका पाया था। प्रारंभिक जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। मकान मालिक ने कहा कि सवेरे एक परिजन आया था और उसी ने खिड़की से झांककर देखा, तो सभी को घर के अंदर मृत पाया, तब जाकर मामला सामने आया।
पुलिस ने बताया कि यह परिवार दीपक झा का था। वह गोदरेज कंपनी में काम करते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी। मरने वालों में दीपक झा, उनकी पत्‍नी, माता-पिता और दो बच्‍चे शामिल हैं। इससे पहले हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *