दस का दम अपने ही शो में सलमान के साथ यह क्या हुआ?

मुंबई,इन दिनों सलमान खान रियलिटी शो दस का दम को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में आगामी रिलीज का एक प्रोमों सामने आया है, जिसमें दो खूबसूरत मेहमान नजर आ रही हैं। ये हैं श‍िल्पा शेट्टी और फराह खान। यही नहीं जहां प्रोमो में दोनों हसीनाएं सलमान के साथ गेम खेलती नजर आईं वहीं शो में अनिल कपूर भी अलग अंदाज में नजर आए हैं। वीकेंड्स पर रात 9.30 बजे आने वाले इस शो में आप देखेंगे कि अनिल कपूर अपनी फिल्म ‘फन्ने खां’ का प्रमोशन किस तरह करते हैं और उसी के साथ फराह खान और शिल्पा शेट्टी सलमान के साथ मस्ती करती नजर आ जाएंगी। आप देखेंगे कि श‍िल्पा जैसे ही शो में एंट्री करती हैं, वे सलमान के करीब पहुंच उनकी शर्ट के बटन खोलने लगती हैं, सलमान कुछ कह पाते तभी वो कहती हैं “बंद ही रहने दो।” श‍िल्पा की यह शरारत देख दर्शक तो खुशी से फूले नहीं समाते लेकिन सलमान अपने ही शो में खामोश खड़े रह जाते हैं, चेहरे पर मुस्कान लिए। इसी बीच फराह खान शिकायत करती नजर आती हैं कि सलमान ने जैसे शिल्पा शेट्टी को गले लगाया, वैसे उन्हें नहीं लगाया। कुल मिलाकर दस का दम एपीसोड अब मस्ती और मजाक से भरपूर रहने वाला है, जिसमें सिलेब्स अपने मन की करते हुए दर्शकों का दिल जीतेंगे। यहां दूसरी तरफ अनिल कपूर पहले ही दस का दम के सेट पर डांस स्टेप करते पहुंचे थे। दरअसल अनिल कपूर यहां फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ पीहू संद भी थीं, तभी अनिल ने ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया, जिसे सुन सलमान ने ऐसा रिएक्शन दिया कि शो में मौजूद ऑडियंस की खुशी से चीख निकल गई। दर्शक यहां खुशी के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। अब आपको बतला देते हैं कि हुआ क्या था, दरअसल शो में अनिल कपूर अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं कि ”हमारी जो लता है वो बेबी सिंह की बहुत बड़ी फैन है, बेबी सिंह का रोल ऐश्वर्या राय निभा रही हैं।” यह सुन सलमान कह जाते हैं, ”अच्छा।” तभी दर्शक तालियां पीटना और हूटिंग करना शुरु कर देते हैं। इसी बीच अनिल कहते हैं कि ”ऐश्वर्या राय बच्चन।” यह सुन सलमान मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद शो में जब ऐश्वर्या पर फिल्माया गया सॉन्ग ‘जवां है मोहब्बत’ बजता है तब भी सलमान मुस्कुराते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *