विश्व कप के दौरान रूस पर हुए करीब 2.5 करोड़ सायबर हमले: पुतिन

मास्को,फीफा विश्व के समापन के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि विश्व कप के दौरान रूस पर करीब 2.5 करोड़ सायबर हमले हुए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इन हमलों के पीछे कौन है। पुतिन ने रविवार को सुरक्षा सेवाओं को लेकर हुई बैठक के दौरान कहा, विश्व कप के दौरान रूस के सूचना संसाधनों पर करीब 2.5 करोड़ सायबर हमले और अन्य आपराधिक गतिविधियां हुई जो किसी ने किसी तरह से विश्व कप से जुड़े थे। इन हमलों को विफल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *