छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

सागर, सागर जिले के बीना में 10 वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध और आत्महत्या की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ती ही जा रही हैं।
16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की शाम शौच करके घर लौट रही थी। उसी समय एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की उसे बदनाम करने की धमकी दी इस से दुखी होकर छात्रा ने घर में रखा जहर पीकर आत्महत्या कर ली हैं। इस घटना के वक्त छात्रा अपनी बहनों के साथ घर पर थी बताया जा रहा है, कि उसके पड़ोस में रहने वाले लड़के नहीं उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस मामलो की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *