कांग्रेस की पुरानी विफलताओं पर छानबीन समिति में चर्चा

भोपाल,विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस के टिकटों का क्राइटेरिया क्या हो इस पर शनिवार को कांग्रेस की छानबीन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने पूर्व सांसदों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और मोर्चा के प्रमुखों के साथ सीधा संवाद किया।
छानबीन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पूरी जानकारी के साथ ऑफिस में चुनाव के आंकड़ों को लेकर उन्होंने पूर्व सांसदों विधायकों और पदाधिकारियों से जो सवाल किए उनसे नेता हतप्रभ होकर रह गए।
छानबीन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री और उनके साथ आए नेत्रा डिसूजा और अजय लालू ने करीब 11 घंटे तक अलग-अलग नेताओं को बुलाकर लगातार उनसे चर्चा की। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के जाति समीकरण और प्रत्याशियों को लेकर उन से रायशुमारी भी की।
कांग्रेस के कई पूर्व सांसद भी टिकट की दौड़ में शामिल है। छानबीन समिति के समक्ष उन्होंने अपना दावा प्रस्तुत किया। इस बीच संगठन के पदाधिकारियों ने महिलाओं के लिए युवाओं के लिए अलग-अलग टिकट दिए जाने की मांग रखी। छानबीन समिति ने 24 पूर्व सांसदों को भोपाल बुलाया था। लगभग 12 सांसदों की पहले दिन छानबीन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा हुई।
टिकट वितरण को लेकर नेताओं ने अपने सुझाव भी दिए। अधिकांश लोगों ने टिकट वितरण में कोटा या परमिट सिस्टम के स्थान पर जीतने वाले कैंडिडेट को सर्वे के आधार पर टिकट देने की बात कही। दो बार चुनाव हारने वाले प्रत्याशी को टिकट नहीं देने और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द करने की मांग, छानबीन समिति से नेताओं ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *