निर्वाचन आयोग से लौटने पर सलीना सिंह को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया

भोपाल,भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की आज नई पदस्थापना की गई है,श्रीमती सलीना सिंह को अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, डॉ. एम. मोहन राव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मध्यप्रदेश मंत्रालय से प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वी.एल. कान्ताराव को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. एवं पदेन प्रमुख सचिव, म.प्र.शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन कार्य के लिए), लोकेश कुमार जाटव को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. पदेन अपर सचिव, म.प्र. शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग( केवल निर्वाचन कार्य के लिए) पदस्थ किया गया है।
उपरोक्तानुसा श्रीमती सलीना सिंह, भाप्रसे (1986) द्वारा अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अशोक शाह भाप्रसे (1990), प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग केवल प्रमुख सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
डॉ. राजेश कुमार राजौरा भाप्रसे(1990), प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रशंसकरण विभाग (अति.प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव , सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, एवं आयुक्त उद्योग तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।
अनिल सुचारी , भाप्रसे (2006) अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *