राजनीतिक दलों ने देश को बना दिया अखाड़ा-निश्चलानंद

बिलासपुर,जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आज कहा कि देश में राजनीतिक दलों ने सत्ता प्राप्ति के लिए अखाड़ा बना दिया है। विपक्ष के गठबंधन पर शंकराचार्य बोले-सत्ता लोलुपता के लिए कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों ने गठबंधन किया। आखिर हम समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं। आज देश में दो बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस है। उन्होंंने जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना को लेकर कहा कि जम्मू कश्मीर में जो सैनिक हमारी सुरक्षा में लगे हैं उन सैनिकों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। वे पत्थर देश के प्रधानमंत्री तथा रक्षामंत्री पर फेके जा रहे हैं। देश में सैनिकों ने ही हमारी रक्षा के लिए सेतु का काम किया है लेकिन आज देश में दिशाहीन गठबंधन को लेकर देश में चिंता है। पत्थरबाजी की घटना पर सभी को पुनर्विचार करना चाहिए। विज्ञान के इस युग में सनातन सिद्धांत की बात करते हुए स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि पूरे विश्व का वैज्ञानिक तंत्र हमारे साथ है। सभी सनातन सिध्दांत को मानते हैं। पूरे विश्व में कहीं कोई तंत्र नहीं है। प्रधानमंत्री पर भी देश की राजनीति को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि आज मस्तिष्क कुछ और हृदय कुछ और करता है। देश के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना है। खुलकर अखंड भारत की बात करें। आज स्वामी शंकराचार्य निश्चलानंद 75 वर्ष के हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *