मंत्री अनिल विज के साथ विवाद के बाद महिला आईपीएस अफसर संगीता कालिया का तबादला

चंडीगढ़,मंत्रियों और नौकरशाहों के बीच खींचतान कोई खास बात नहीं होती है। ऐसे विवादों के चलते नौकरशाह का मंत्रियों के कोप का भाजन होना पड़ता है। हरियाणा की एक महिला आईपीएस अफसर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज के साथ विवाद के चलते सुर्खियों में आई थी। इन महिला आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया का तबादला हो गया है। उन्हें पानीपत के एसपी पद से हटाकर आईआरबी भौंडसी, गुरुग्राम में कमांडेंट बनाया गया है।
संगीता के साथ ही 8 अन्य आईपीएस अफसरों के नाम प्रदेश सरकार की तबादला सूची में शामिल है। अनिल विज और कालिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से वह विज की किसी भी बैठक से दूर रही थीं। दरअसल, मंत्री अनिल विज जब फतेहाबाद में जिला शिकायत निवारण कमेटी के अध्यक्ष थे, तब एक कार्यक्रम में तत्कालीन एसपी संगीता कालिया के साथ बहस हो गई थी। बाद में सरकार ने संगीता को पानीपत का एसपी बनाया था। जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक आईपीएस केके मिश्रा को महानिदेशक मुख्यालय में तैनात किया गया है। आईपीएस पीके अग्रवाल, हरदीप सिंह दून, बी. सतीश बालन, मनबीर सिंह, प्रतीक्षा गोदारा और राजेश दुग्गल आदि का भी ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *