रूस का 19 किलोमीटर लंबा काले सागर पर ब्रिज बनकर तैयार

मास्को,रूस का सबसे लंबा 19 किलोमीटर का ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। यह सबसे महंगा ब्रिज है। समुद्र में 19 किलोमीटर इस लंबे पुल के बन जाने से रूस और क्रीमिया के बीच की दूरियां बहुत कम हो गई है। कुछ ही मिनटों में अब रूस से क्रीमिया पहुंचा जा सकता है।
इस ब्रिज में रेल एवं सड़क यातायात एक साथ शुरु होगा इस ब्रिज में रोजाना 40 हजार कारें तथा 47 ट्रेन रूस और क्रीमिया के बीच चल सकेंगी इस ब्रिज के बन जाने से रूस और क्रीमिया के लगभग एक करोड़ 40 लाख यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
रूस ने काले महासागर में जो ब्रिज तैयार किया है। यह सबसे महंगा ब्रिज माना जा रहा है। एफिल टॉवर में जितना स्टील लगा है उससे 32 गुना ज्यादा इस ब्रिज को बनाने में स्टील लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *