सिवनी विधायक मुनमुन राय बीजेपी में शामिल

जबलपुर,सिवनी शहर विधानसभा के निर्दलीय सदस्य मुनमुन राय ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है क्योंकि इसी वर्ष दिसम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और दोनों ही प्रमुख दलों ने चुनाव अभियान का श्री गणेश भी कर दिया है। पार्टी बदलने का दौर तेजी से चल रहा है इसी के तहत निर्दलीय विधायक मुनमुन राय ने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक आज शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भोपाल आगमन हो रहा है तब विधायक मुनमुन राय के भाजपा में शामिल होने की अधिकृत सूचना जारी होगी। बताया जाता है कि मंच पर मुनमुन राय भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक श्री राय ने सिवनी शहर के विकास को लेकर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्हें पार्टी में लाने के लिए शिवराज सरकार के मंत्री संजय पाठक का परिश्रम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *