नरगिस ने आलोंजो को किया किस, क्या उदय से खट्टे हुए रिश्ते?

मुंबई,बालीवुड अभिनेत्री नगरिस फाखरी ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने अमेरिकन निर्देशक दोस्त मट आलोंजो को लिप किस करती नजर आ रही हैं। नरगिस फाखरी अपने फ्रेंड मट आलोंजो के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची थीं, जहां वे अपने दोस्त को लिप किस करती दिखीं। ऐसे में नरगिस के उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप स्टेट्स पर सवाल खड़े हो गए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। नरगिस लंबे समय से उदय के साथ नहीं दिखाई दी हैं। नरगिस पहले भी निर्देशक फ्रेंड आलोंजो के तस्वीरें शेयर करती रही हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की कई तस्वीरें साथ में देखी जा सकती हैं।
नरगिस फाखरी इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। पिछली बार वह नवंबर 2017 में चर्चा में आई थीं। जब उनके यशराज बंगले में शिफ्ट होने की खबरें थीं। दोनों के लिव-इन में रहने की बात सामने आई थी। ऐसी भी चर्चा हुई कि यशराज बंगले में सभी नरगिस को भाभी कहकर बुलाते थे। उस दौरान उदय चोपड़ा और नरगिस के शादी करने की भी चर्चा थी। सन 2014 में दोनों के बीच अनबन होने की खबरों ने भी खूब सुर्खि‍यां बंटोरी थीं। कहा गया था कि उदय से ब्रेकअप के बाद नरगिस वापस न्यूयॉर्क चली गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *