फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, दिल्ली में 5 साल की ऊंचाई पर दाम

नई दिल्ली,एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम ७४.०७ था, जो कि पिछले 5 साल के उच्चतम स्तर पर था। यही हाल कोलकाता , मुंबई और चेन्नई का भी था, जहां पेट्रोल की कीमत क्रमश: ७६.७७ रु, ८१.९२ रु और ७६.८४ रु प्रति लीटर दर्ज की गई। आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2013 में दिल्ली में पट्रोल का दाम 76 रु प्रति लीटर था, उसके बाद से अब यहां पेट्रोल की कीमत ७४.०७ रु तक पहुंची है। केवल पेट्रोल ही नहीं बल्कि डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को डीजल का भाव ६५.२७ रु, कोलकाता में ६७.९७ रु, मुंबई में ६९.50 रु ,चेन्नई में ६८.86 रु, हैदराबाद में ७०.९१ रु, मुंबई में ६९.५० रु प्रति लीटर दर्ज किया है। ये देश का अब तक का सबसे ज्यादा दाम है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का बढ़ना है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव ने ७४.२४ डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा छूआ, जो 41 महीने में सबसे ज्यादा भाव है तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव भी 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर था, जिसका असर भारत पर पड़ा और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *