भाप्रसे अधिकारी मनीष रस्तोगी को विज्ञान प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल, मनीष रस्तोगी, भोप्रसे(1984) , प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्य प्रदेश तथा संचालक, आरसीव्हीपी नरोन्हा, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन( अतिरिक्त प्रभार) का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।
उपरोक्तानुसार मनीष रस्तोगी द्वारा प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्ष मिशन (अतिरिक्त प्रभार) का कार्यभार ग्रहण करने पर मनु श्रीवास्तव, भाप्रसे (1991) पमुख सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग एवं प्रमुख सचिव, विज्ञाना एवं प्रौद्यौगिकी विभाग(अतिरिक्त प्रभार) तथा वि.क.अ. – सह – आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (अतिरिक्त प्रभार) केबल प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन( अतिरिक्त प्रभार) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। चंद्रमोहन ठाकुर, भाप्रसे(2012) संचालक, प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ -साथ आगामी आदेश तक उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *