खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल: केजरीवाल

चंडीगढ़,अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। इस बात को लेकर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आवास पर हरियाणा के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।केजरीवाल की बैठक में रोहतक लोकसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल,हरियाणा प्रभारी गोपाल राय और हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद ने की। केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा में राजनीतिक परिवर्तन का वक्त आ गया है। क्यों प्रदेश के लोग अब बीजेपी,कांग्रेस और इनेलो की राजनीति देख चुके हैं। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। केजरीवाल के मुताबिक हरियाणा से भ्रष्टाचार को मिटाना है और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल है। न युवाओं के पास रोजगार है, न महिलाओं के पास सुरक्षा और न ही प्रदेश में कानून व्यवस्था है। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के कामों की तर्ज पर हरियाणा में जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति से परे जनता के लिए चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का चुनावी बिगुल बज चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *