न्यूटन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, श्रीदेवी बेस्ट अभिनेत्री

मुंबई,65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार शाम को किया गया। राजकुमार राव की ‘न्यूटन ‘ इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला है। श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री का खिताब मिला है। ‘बाहुबली-2 ‘ की को तीन अवॉर्ड मिले हैं। अवॉर्ड के साथ ही श्रीदेवी के नाम एक नहीं बल्कि दो-दो उपलब्धियां दर्ज हो गई हैं। श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब के लिए चुना गया। श्रीदेवी का यह न केवल पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है बल्कि वह निधन के बाद इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं।
300 वां किरदार, इनाम पहली बार
ऐसा पहली बार हुआ है कि बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए मरणोपरांत किसी एक्ट्रेस को इस अवॉर्ड के लिए चुना जाए। मॉम फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। मॉम फिल्म का रोल श्रीदेवी के फिल्मी सफर का 300वां रोल था।
श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गई थीं और कुछ दिन तक रुकने का फैसला किया था। जिसके बाद उनकी मौत की खबर आई। मॉम फिल्म में श्रीदेवी ने देवकी नाम का किरदार निभाया था जो अपनी रेप पीडि़त बेटी के गुनहगारों को खुद ही सजा देती है।
विनोद खन्ना को भी दादा साहेब फाल्के
श्रीदेवी के अलावा प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना को भी मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बाहुबली-2 (तेलुगू) को बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स मूवी का खिताब मिला है। जबकि बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड ‘टॉयलेट एक प्रेम कथाÓ को दिया गया है।
अभिनेता रिद्धि सेन को बंगाली फिल्म नगर कीर्तन में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। मणिरत्नम की कातरू वेलियादयी के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड मिला है। वहीं मराठी फिल्म धप्पा को नर्गिस दत्त पुरस्कार और म्होरक्या को बेस्ट चाइल्ड फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *