जिगित्सा कंपनी के एम डी के खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज

भोपाल,मध्यप्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली जिगित्सा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के एम डी नरेश जैन के खिलाफ मुंबई के एन एम जोशी मार्ग थाने में मामला दर्ज हुआ है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया था।
मुंबई के पीएफ कमिश्नर ने दिसंबर में कंपनी के कार्यालय का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मार्च 2017 से अक्टूबर 2018 के बीच 5 करोड़ 97 लाख पीएफ की राशि तथा कर्मचारी शेयर जमा नहीं करने पर कंपनी को नोटिस दिया गया था।
नोटिस के जवाब में कंपनी ने 10 जनवरी को 87 लाख 51 हजार के जमा कराए थे। बाकी का पैसा जमा नहीं कराए जाने पर उनके ऊपर अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में भी इस कंपनी के खिलाफ इसी तरह की दर्जनों शिकायतें हैं। जिसमें कर्मचारियों को समय पर पैसा नहीं देना , उनका पीएफ नहीं काटना, उनसे ज्यादा ड्यूटी कराना और कई आरोपों के कारण यह कंपनी चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक संरक्षण के चलते इस कंपनी पर कोई कार्यवाही शासन और प्रशासन के अधिकारी नहीं कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *