इलाज में लापरवाही,फोर्टिस अस्पताल के 2 डॉक्टर गिरफ्तार

गुरुग्राम, हरियाणा पुलिस ने इलाज में लापरवाही बतरने के आरोप में शुक्रवार को फोर्टिस अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। डॉक्टरों की गिरफ्तारी सिविल सर्जन की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। गुडग़ांव पुलिस के अनुसार, 51 साल की सीमा घई को हार्ट की बीमारी थी, जिसे मई, 2017 में इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति का आरोप था कि पत्नी दर्द से तड़प रही थी। लेकिन, डॉक्टरों ने समय पर उसे इमरजेंसी लाइफ सेविंग मेडिसिन नहीं दी। इसके बाद सुशांत लोक पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने सिविल सर्जन से मामले की जांच कराई। फरवरी में आई रिपोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की जान गई। इस आधार पर 30 मार्च को पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर एसएस मूर्ति और वीएन राजू के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2017 में भी अस्पताल ने डेंगू के इलाज के बदले फैमिली को 15 लाख का बिल थमाया था। इसके बाद काफी बवाल मचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *