एडीलेड,न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 49 गेंदों में शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के इस पांचवे मैच में गप्टिल और मुनरो ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ही टीम का स्कोर 110 के पार पहुंच गया। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 132 रनों की साझेदारी हुई। मुनरो 76 रन पर आउट हुए। इसके बाद अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने एक छोर से टीम को संभालने का काम किया और करियर का दूसरा शतक लगा दिया। गप्टिल ने इससे पहले साल 2012 में टी-20 का पहला शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गप्टिल ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गप्टिल ने टी-20 में खेलते हुए अभी तक 2,188 रन बनाए हैं। गप्टिल से पहले ब्रेंडन मैकुलम 2,140 रन बनाकर इस मामले में सबसे आगे थे। इसके साथ ही टी-20 मैच में दो या दो से अधिक शतक लगाने वाले गप्टिल न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।