देश में फिर बढ़ी अमीर-गरीब की खाई,1 फीसदी अमीरों के पास है 73 फीसदी संपत्ति

नई दिल्ली,भारत के सिर्फ एक फीसदी अमीरों के पास देश की 73 फीसदी दौलत है। दावोस में एक गैर सरकारी संस्था ऑक्सफेम ने यह जानकारी दी है। यह रिपोर्ट ‘रीवार्ड वर्क, नॉट वेल्थ’ शीर्षक से जारी की गई है। यह बात साफ उजागर होती है कि भारत में अमीरी और गरीबी के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साल के ऑक्सफेम सर्वे से यह खुलासा हुआ था कि देश के महज 1 फीसदी अमीरों के पास कुल संपदा का 58 फीसदी हिस्सा है। साल 2017 के दौरान भारत के एक फीसदी अमीरों की संपदा में 20.9 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह राशि साल 2017-18 के केंद्र सरकार के कुल बजट के बराबर है।
दुनिया में भी बढ़ी आर्थिक असमानता
दुनिया की 82 प्रतिशत दौलत सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों के पास
भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आर्थिक असमानता काफी ज्यादा है। पिछले साल सृजित कुल संपदा का 82 फीसदी हिस्सा दुनिया के सिर्फ एक फीसदी अमीरों के पास सीमित है।
गरीबों की गरीबी और बढ़ी
दुनिया के बेहद गरीब 3.7 अरब लोगों की संपदा में कोई बढ़त नहीं हुई है। ऑक्सफेम की इस रिपोर्ट पर विश्व आर्थिक सम्मेलन में भी चर्चा की जाती है। यह समझ में आता है किस प्रकार संपदा कुछ लोगों के हाथ में सिमट रही है और करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आने के लिए जूझ रहे हैं।
941 साल में मजदूर की हालत सुधरेगी
एक अनुमान है कि ग्रामीण भारत में एक न्यूनतम मजदूरी हासिल करने वाले श्रमिक को किसी दिग्गज गारमेंट फर्म के शीर्ष वेतन वाले एग्जिक्यूटिव के बराबर आय तक पहुंचने में 941 साल लग जाएंगे।
चंद हाथों में देश की तरक्की
ऑक्सफेम की इंडिया सीईओ निशा अग्रवाल ने कहा कि यह डरावनी वाली स्थिति है कि भारत की आर्थिक तरक्की का लाभ कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित हो गया है।
बढ़ रही अरबपतियों की संख्या
17 नए अरबपति बने इस 2017 में
101 कुल अरबपति हुए देश में
4 अरबपति महिला हैं देश में, इनमें से 3 को विरासत में मिली दौलत
20.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुई भारतीय अरबपतियों की दौलत
सभी राज्यों कि स्वास्थ्य और शिक्षा बजट के 85 फीसदी के बराबर है यह राशि

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *