जानिये यह माडल अभिनेत्री क्यों कराना चाहती है सर्जरी

लॉस एंजेलिस,34 वर्षीय मॉडल अभिनेत्री एंबर रोज स्तन के आकार को घटाने की सर्जरी करा रही हैं। हालांकि, वह सर्जरी को लेकर काफी भयभीत हैं। रोज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरे स्तनों को घटाने की सर्जरी होने वाली है.. मैं सचमुच डरी हुई हूं और साथ ही काफी उत्साहित भी हूं।’’आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि अभिनेत्री एंबर रोज कथित तौर पर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बच्चे के पिता रैपर शाया बिन अब्राहम-जोसफ हैं, जिन्हें 21 सेवेज के नाम से जाना जाता है। सेवेज अपने दोस्तों को बता रहे हैं और बहुत उत्साहित हैं कि रोज उनके पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं। यह रोज का दूसरा और सेवेज का पहला बच्चा है। मॉडल पहले ही 4 वर्षीय सेबेस्टियन की मां हैं। वह उनके पूर्व पति और रैपर विज खलीफा का बेटा है। दो वर्षों से साथ रह रहने और सगाई होने के एक वर्ष बाद रोज और खलीफा वर्ष 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। रोज ने सितंबर 2014 में खलीफा से तलाक लेने की अर्जी दायर की थी। 2016 में उन्हें तलाक मिल गया था। इससे पहले वर्ष 2008 से 2010 तक वह रैपर कान्ये वेस्ट को डेट कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *