कार्नरस्टोन ने हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर से करार किया

नईदिल्ली,भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के साथ जानीमानी प्रतिभा प्रतिनिधित्व एजेंसी कार्नरस्टोन ने करार किया है। वह हॉकी से जुड़े पहले खिलाड़ी है जिससे कंपनी ने करार किया है। इस करार के तहत पंजाब के फरीदकोट से आने वाले इस हॉकी खिलाड़ी के विज्ञापन, व्यावसायिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूदगी के प्रबंधन से जुड़ा काम कार्नरस्टोन करेगी।.
रूपिंदर ने 2010 मलेशिया के इपोह में हुये सुल्तान अजलान शाह कप से अपने करियर की शुरुआत की थी।रूपिंदर इस टूर्नामेंट के 2011 और 2013 सत्र में वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। 77 मैचों में 183 गोल करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘ मैं कार्नरस्टोन से जुड़ने वाला पहला हॉकी खिलाड़ी बनने पर खुश हूं। कार्नरस्टोन का स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, सुनील छेत्री और दीपा मलिक से करार है। भारत में हॉकी की लोकप्रियता फिर बढ़ रहा है जिसका श्रेय राष्ट्रीय टीम के निरंतर प्रदर्शन को जाता है।
देश की ओर से 77 मैचों में 183 गोल करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं कार्नरस्टोन से जुडऩे वाला पहला हॉकी खिलाड़ी बनने पर मैं खुश हूं। कार्नरस्टोन विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, सुनील छेत्री और दीपा मलिक जैसे खिलाडिय़ों का प्रतिनिधित्व करती है। भारत में हॉकी का ग्राफ फिर से बढ़ रहा है। जिसका श्रेय राष्ट्रीय टीम के निरंतर प्रदर्शन को जाता है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग खिलाडिय़ों के प्रयासों की सराहना कर रहे है। मुझे उम्मीद है कि मैं वो सब करूंगा जिससे भारतीय हॉकी टीम नयी ऊंचाइयों को छू सके।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *