पाक ने फिर तोड़ा युद्धविराम, महिला समेत दो लोगों की मौत चार गंभीर

श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाक सेना द्वारा की गई फायरिंग में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह से ही पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर के रिहायशी इलाकों में फायरिंग हो रही है।
बीते चौबीस घंटों में युद्ध विराम की यह दूसरी घटना है। फायरिंग होते देख भारतीय जवानों ने भी मोर्चा खोल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इससे पहले गुरुवार को भी पाकिस्तान ने यहां फायरिंग की थी। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार पोस्ट तबाह कर दिए थे। पाकिस्तान ने भारत की 40 पोस्टों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय नागरिकों निशाना बना रहे हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में 3 पाक रेंजरों समेत कुल आठ लोगों को मार गिराया था। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में भारत का एक कॉन्सेटबल और एक छोटी बच्ची शहीद हुई थी।
गुरुवार को गोलीबारी पर बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने कहा था कि सीमा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था, जिसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की। हमारी कार्रवाई में पाकिस्तान का काफी नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थिति ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा हम अपने शहीद जवानों का बदला लेंगे। सूत्रों की मानें, तो पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात को गोलीबारी की शुरुआत की थी। जिसके बाद से ही रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही थी, लेकिन लगातार गोलीबारी के बाद बीएसएफ ने भी कड़ा जवाब देना शुरू कर दिया है। फायरिंग के चलते आस-पास के गांव वालों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। अरनिया तहसील के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *